उत्तरकाशी में दो दिवसीय रंवाई कृषि महोत्सव एवं विकास मेला शुरू
मैं पहाड़न मेरु झुमका पहाड़ी पर जहां दर्शक नाचे, वहीं स्वेता ने भी डांस
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तरकाशी में दो दिवसीय रंवाई कृषि महोत्सव एवं विकास मेले का शुभारंभ करते हुए उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री राजकुमार ने कहा, रंवाई घाटी की कृषि और बागवानी के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान है और सरकार में रहते हुए वह कृषि बागवानी के क्षेत्र में नया करने का प्रयास करेंगे।



मेले के शुभारंभ के मौके पर उत्तराखंड की स्टार कलाकार स्वेता महरा के गानों पर राज्यमंत्री राजकुमार भी अपने आपको रोक नहीं सके और स्वेता संग स्टेज में जमकर डांस किया। स्वेता ने मैं पहाड़न मेरु झुमका पहाड़ी पर दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया। इतना ही नहीं स्वेता भी स्वयं स्टेज से उतरकर दर्शकों के बीच पहुंच कर डांस किया।
स्वेता ने मैं पहाड़न, मेरा झुमका पहाड़ी के अलावा रंगेली पिछोडी तेरी, फूरकी बांद, क्रीम पाउडर सहित रंवाई, जौनपुर और हिमाचली गीतों पर भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति के साथ डांस कर मेले की रौनक बढ़ाई। स्वेता महरा की एक झलक पाने के लिए बेताब दर्शकों के बीच जैसे ही स्वेता पहुंची वैसे ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश