January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हरिद्वार : ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से छह मजदूरों की मौत, दो घायल

Spread the love

मुआवजे की मांग को लेकर शव नहीं उठने दिए, आश्वासन पर माने

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। हरिद्वार जिले में मंगलवार को ईंट-भट्ठे की दीवार ढहने से छह मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस-प्रशासन के बड़े अफसर मौके पर पहुंच कर हादसे की जानकारी ले रहे हैं।

उधर, मुआवजे की मांग को लेकर मृतकों के परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिए। बाद में ईंट-भट्ठे के मालिक ने जहां मृतकों के परिजनों को साढ़े तीन-तीन लाख रुपये, वहीं मुख्यमंत्री की ओर से ढाई-ढाई लाख रुपये मुआवजे के रूप में देने की घोषणा के बाद पुलिस को शव उठाने दिया गया। पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार जिले के रुड़की इलाके के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में लहबोली गांव के ईंट-भट्ठे की दीवार मंगलवार को भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर दब गए।

पुलिस के मुताबिक, हादसा ईंट पकाने के लिए ईंटों को भरते समय हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और सूचना कोतवाली पुलिस समेत जिला प्रशासन को दी गई। सूचना के बाद मौके पर जेसीबी के साथ पहुंची पुलिस ने मलबा हटाने का काम शुरू किया। थोड़ी देर बाद पांच शव निकाल लिए गए, जबकि तीन घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में चार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के, जबकि दो स्थानीय बताए जा रहे हैं। उधर, हादसे के बाद शव सुपुर्दगी में लेने के लिए पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में मुआवजे की घोषणा के बाद ग्रामीणों ने शव उठाने दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की थी।

इनकी हुई मौत

समीर पुत्र महबूब, गांव मिमलाना, जिला मुजफ्फरनगर

साबिर (20) पुत्र महबूब, निवासी गांव मिमलाना, जिला मुजफ्फरनगर

मुकुल (28) पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम ऊदलहेडी

अंकित (40) पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम ऊदलहेडी

बाबूराम (50) पुत्र कालूराम, निवासी लहबोली

जग्गी (24) पुत्र बिस्म्बर, निवासी पिनना, मुजफ्फरन

ये हुए घायल

रवि (45) पुत्र राजकुमार, बड़ौत, मुजफ्फरनगर

इंतजार (25) पुत्र लतीफ, निवासी चुड़ियाला,

Loading

About The Author


Spread the love