स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जिला, महिला, मेला और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने शनिवार को दोपहर जिला अस्पताल, राजकीय महिला अस्पताल, मेला अस्पताल और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य सचिव ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड, डेंगू आइसोलेशन वार्ड, निराश्रित वार्ड और बाल रोग विभाग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने डेंगू आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज आदि की जानकारी ली। महिला अस्पताल में निर्माणाधीन मदर एंड चाइल्ड वार्ड का निरीक्षण कर सीएमओ को दिशा निर्देश दिए।
इसके बाद मीडिया से बातचीत बताया, जगजीतपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से चल रहा और करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मार्च 2024 तक अस्पताल का निर्माण पूरा हो जाएगा। बताया, मेडिकल कॉलेज में शीघ्र ही 2024- 25 बैच की कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।
उन्होंने बताया कि डेंगू को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क है और नजर बनाए हुए है। डेंगू को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। बुखार के मरीजों की रैपिड और एलाइजा जांच कराई जा रही है। साथ ही कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव के अलावा फॉगिंग आदि भी किया जा रहा है।
कहा कि आमजन को डेंगू के लक्षण और बचाव की जानकारी भी दी जाए। इसको लेकर व्यापक अभियान चलाया जाए। टाइफाइड आदि की भी जांच हो रही है। डेंगू और टाइफाइड के मरीजों की भर्ती के लिए अलग-अलग वार्ड हैं। इस मौके पर सीएमओ डॉ मनीष दत्त, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ सीपी त्रिपाठी, मेला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश