January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हरिद्वार की मुख्य सड़क पर हाथी की मॉर्निंग वॉक

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

हरिद्वार। अभी तक तो जंगल से निकलकर हाथियों की चहलकदमी देहात क्षेत्र में होती थी, लेकिन अब जंगल के टस्कर हाथियों की आवाजाही शहर के बीचोंबीच भी होने लगी है।

ऐसा ही एक वाक्या वसंत पंचमी के दिन बुधवार को तड़के ज्वालापुर क्षेत्र में कोतवाली रोड पर आर्य नगर चौक वाली रोड पर दिखाई पड़ा, जब एक टस्कर हाथी जंगल से निकलकर बीच सड़क पर आ गया और चहलकदमी करने लगा। हाथी की दस्तक से लोगों में अफरातफरी मच गई। जटवाड़ा पुल की तरफ से होते हुए निकले टस्कर हाथी को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे।

इस दौरान किसी ने हाथी के चहलकदमी करते मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब टस्कर हाथी जंगल से भटककर शहर की तरफ आया है। हाथी के शहर में आने से लोगों में दहशत है।

Loading

About The Author


Spread the love