January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हरिद्वार : गर्भवती को पीटा, गर्भ में पल रहे शिशु की मौत

Spread the love

पुलिस ने आरोपी महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंडावली गांव में कुछ लोगों ने रंजिश में गर्भवती को पीट दिया, जिससे महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई।

पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, रुड़की क्षेत्र के मंडावली गांव निवासी मोहन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया, गांव के पवन कुमार से उसके परिवार की पुरानी रंजिश चली आ रही है। दो दिन पहले पवन, मंगाता एवं अनवरी देवी ने उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी मीनाक्षी पर हमला बोल दिया।

इस दौरान उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी गर्भवती है। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने बताया, उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई है, इसलिए गर्भपात कराना पड़ेगा। इसके बाद पत्नी का गर्भपात कराया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

Loading

About The Author


Spread the love