December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

हरिद्वार : मामूली झगड़ों में दो की जान गई

Spread the love

छोटी दिवाली की पूर्व संध्या पर चंडीघाट बस्ती में साले ने जीजा को डंडे से पीटकर मार डाला

ऋषिकुल पुल के पास प्रसाद की दुकान लगाने वाले व्यक्ति की पत्थर मारकर की हत्या

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार छोटी दिवाली के दिन दो हत्याओं से दहल उठी। एक मामले में जहां मामूली बात में साले ने जीजा की डंडे से पीटकर हत्या कर दी, वहीं एक अन्य मामले में प्रसाद विक्रेता के सिर पर पत्थरों से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया।

श्यामपुर थाना क्षेत्र की चंडीघाट बस्ती साले ने जीजा की ही डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। मंगलवार की देर रात खत्ता बस्ती चंडीघाट माजरा में लड्डू उर्फ लक्की और उसके जीजा दुर्गेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो थोड़ी देर में मारपीट में तब्दील हो गया। इस दौरान लड्डू उर्फ लक्की ने डंडों से अपने जीजा दुर्गेश के सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।

हत्या की जानकारी मिलते ही बस्ती के लोगों में हड़कंप मच गया। दुर्गेश के परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी के घर पर जमकर हंगामा काटा। हत्या की सूचना मिलते ही श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। थानाध्यक्ष के मुताबिक, एहतियातन मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

उधर, नगर कोतवाली क्षेत्र के ऋषिकुल पुल के पास प्रसाद की दुकान लगाने वाले व्यक्ति की भी हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह प्रसाद विक्रेता महेश उर्फ कल्लू निवासी टंकी नंबर छह मायापुर का शव दुकान के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। सिर में गंभीर चोट के निशान थे, जिससे पता चलता है कि हत्यारों ने कल्लू के सिर पर पत्थरों से वार कर हत्या की है। एसएससी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया, दोनों मामलों में पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Loading

About The Author


Spread the love