January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हिमवीरों ने शान से फहराया तिरंगा

Spread the love

आईटीबीपी अकादमी ने गणतन्त्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में हिमविरों ने शुक्रवार को 75वॉ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया।

इस अवसर पर महानिरीक्षक और अकादमी के निदेशक पीएस डंगवाल ने अफसरों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सुबह नौ बजे स्थित अकादमी परेड ग्राउंड में अकादमी के महानिरीक्षक/निदेशक अकादमी पीएस डंगवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। डंगवाल ने अधिकारियों एवं जवानों को गणतंत्र दिवस एवं देश के गौरवशाली इतिहास को स्मरण कराते हुए देश को और उन्नत, प्रतिष्ठित बनाने एवं देश के प्रति वफादार बनने की प्रेरणा दी।

निदेशक ने देश के बदलते सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए अपने जवानों तथा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए हमेशा तत्पर रहने को कहा और बल कर्मियों को आत्मनिर्भरता, ईमानदारी और देश के प्रति निःस्वार्थ सेवा के मूल्यों को अपनाने का संकल्प दिलाया। भारत सरकार द्वारा बल के अफसरों और जवानों को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए तीन राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 12 उत्कृष्ट पुलिस सेवा पदक से सम्मानित करने पर बधाई दी। इस मौके पर डीआईजी और उप निदेशक अजय पाल सिंह, शोभन सिंह राणा ने भी अकादमी के अफसरों और जवानों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

Loading

About The Author


Spread the love