बोले पुष्कर सिंह धामी, विकास के साथ ही प्रकृति संग भी संतुलन बनाना जरूरी
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। हिमालय न केवल भारत, बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह हमारा भविष्य एवं विरासत दोनों है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उपरोक्त बात शनिवार को हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। उन्होंने कहा, हिमालय के संरक्षण में हम सभी की भागीदारी जरूरी है। हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की जरूरत है। हमें इकॉलोजी एवं इकोनॉमी को साथ में रखते हुए कार्य करना होगा एवं हिमालय की जैव विविधता को संरक्षित करना होगा।
उन्होंने कहा, जब हिमालय बचा रहेगा, तभी हम सभी का जीवन बचा रहेगा। धामी ने कहा, हिमालय का किसी राज्य व देश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खास महत्व है। हिमालय के संरक्षण का दायित्व, हम सभी का है। हिमालय के संरक्षण के लिए यहां की संस्कृति, नदियों व वनों का संरक्षण जरूरी है।
कहा, विकास के साथ ही प्रकृति संग भी संतुलन बनाना होगा। प्रकृति के संरक्षण के लिए हिमालय का संरक्षण जरूरी है। कहा, पर्यावरण संरक्षण यहां के लोगों के स्वभाव में है। हरेला जैसे पर्व, प्रकृति से जुड़ने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का परिणाम है।
धामी ने कहा, पर्यावरण में हो रहे बदलावों, ग्लोबल वार्मिंग के साथ ही जल, जंगल, जमीन से जुड़े विषयों पर समेकित चिंतन की जरूरत है। कहा, सामाजिक चेतना और सामूहिक प्रयासों से ही हम इस समस्या के समाधान में सहयोगी बन सकते हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश