December 6, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

हेमकुंट साहिब के 25 मई को खुलेंगे कपाट

Spread the love

10 अक्तूबर को बंद होंगे कपाट, हेमकुंट साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंट साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे। इसके साथ ही कपाट बंद होने की भी बृहस्पतिवार को घोषणा की गई, जिसके तहत इसी साल 10 अक्टूबर को कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

हेमकुंट साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने इस सिलसिले में प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में मुलाकात कर हेमकुंट साहिब के कपाट बंद और खुलने की जानकारी देते हुए सहयोग मांगा। मुख्य सचिव ने बिंद्रा को सहयोग का आश्वासन।

बिंद्रा ने मुख्य सचिव को बताया, गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा 25 मई को हेमकुंट साहिब की यात्रा का शुभारंभ और 10 अक्तूबर को कपाट बंद करने की तिथि घोषित की गई है। मुख्य सचिवराधा रतूड़ी ने कहा, प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

Loading

About The Author


Spread the love