May 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

अब उत्तरकाशी की रिहायशी बस्तियों में गुलदार की धमक

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी जनपद में भी अब आवासीय बस्तियों में गुलदार की चहलकदमी से लोगों में खौफ का माहौल पैदा हो गया है।

ऐसा ही एक वीडियो कुछ कार सवारों ने दो गुलदारों के एक साथ भटवाड़ी के पास चहलकदमी करने का बनाकर सोशल मीडिया में डाला है। वीडियो के मुताबिक, बुधवार रात गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी के पास डुडु ढंगार में एक साथ दो गुलदार उनकी कार आगे आ गए।

वीडियो बनाने वाले स्थानीय निवासियों के मुताबिक, इस दौरान कार को जब थोड़ा पीछे किया गया तो एक और गुलदार दिखाई पड़ा। वहीं, जनपद मुख्यालय के समीप तेखला में भी आवासीय बस्ती के समीप गुलदार की चहलकदमी अक्सर दिखाई दे रही है, जिससे इलाके में खौफ का माहौल व्याप्त हो गया है।

Loading

About The Author


Spread the love