बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। योगी सरकार के निर्देश पर सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को रविवार को जहां सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया, वहीं बेटे अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
रामपुर जेल से रविवार की सुबह पांच बजे अन्यंत्र जेल में शिफ्ट करने के दौरान आजम खान की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। सुबह जैसे ही पुलिस कर्मी आजम को रामपुर जेल से बाहर लेकर निकले, तभी आजम ने बोलेरो से जाने से इनकार करते हुए सरकार पर उनका इनकाउंटर कराने का आरोप भी लगाया और अपनी बीमारी का हवाला भी देते हुए जाने से मना कर दिया।
इस दौरान उनकी पुलिस से गाड़ी पर बैठने को लेकर बहस भी हुई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी एक भी बात नहीं मानी और उनको उसी गाड़ी से लेकर सीतापुर के लिए रवाना हो गए, जबकि अब्दुल्ला को कैदी वाहन से हरदोई जेल के लिए ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों को सुबह 10:00 बजे के बाद उनकी उनकी जेल में सिर्फ कर दिया गया।
ज्ञात हो कि आजम खान, उनकी पत्नी डॉक्टर तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को 18 अक्टूबर को एमपी एमएलए कोर्ट ने सात सात साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद तीनों को रामपुर जेल भेज दिया गया था। उधर, 17 माह बाद एक बार फिर से आजम खान सीतापुर जेल में सिर्फ पहुंच गए। इसके पहले आजम खान सीतापुर जेल में करीब सवा दो साल तक बंद रहे थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश