May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

आतंक का पर्याय गुलदार पिंजरे में कैद

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। श्रीनगर में आतंक का पर्याय बना गुलदार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में शनिवार की रात कैद हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के खिर्सू विकास खंड के ग्राम पंचायत भटोली में काफी दिनों से ग्रामीणों के लिए आतंक का पर्याय बना गुलदार शनिवार की रात वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम गुलदार को लेकर नागदेव रेंज पौड़ी रवाना भी हो गई है। गौरतलब हो कि भटोली गांव में बीती सोमवार की रात घर के आंगन में बहन के साथ पढ़ाई कर रहे साल के प्रिंस पर गुलदार ने हमला कर दिया था।

इस दौरान प्रिंस की दस वर्षीय बहन आराधना ने भाई को खींचकर घर के अंदर धकेल दिया था। आराधना द्वारा पढ़ाई के टेबल को गुलदार की ओर फेंकने के साथ ही शोर मचा दिया था, जिससे गुलदार भाग गया था। घटना के बाद भी गुलदार लगातार क्षेत्र में दिख रहा था। ग्रामीणों की मांग पर गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा भी लगा दिया था।

इसी पिंजरे में आखिरकार शनिवार की रात शिकार की तलाश में क्षेत्र में आया गुलदार फंसकर कैद हो गया। उधर, श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र के विलकेदार में शनिवार की रात सीसीटीवी में दो गुलदार भी देखे गए। एक गाय पर झपटता दिखाई पड़ रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

Loading

About The Author


Spread the love