May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

इटली के मार्को बैसेकी बने रफ्तार के शहंशाह

Spread the love

ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटोजीपी भारत का खिताब कब्जाया

बेबाक दुनिया डेस्क

लखनऊ। इटली के मार्को बैसेकी ने रविवार को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटोजीपी का फाइनल अपने नाम किया।

मार्को बैसेकी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के मानचित्र वाली चमचमाती ट्रॉफी प्रदान। दूसरे स्थान पर स्पेन के जे मार्टिन ने मार्को बैसेकी को कड़ी टक्कर दी। मार्को बैसेकी को ट्रॉफी देने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से उत्तर प्रदेश की छवि और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में खेलों की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है और आगे भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं को अमलीजामा पहना रही है। कहा, मोटोजीपी वैश्विक ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

कहा, उत्तर प्रदेश में इस आयोजन के बाद से प्रदेश समेत पूरे भारत में निवेश बढ़ाने की संभावना में और भी ज्यादा मदद मिलेगी। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे

Loading

About The Author


Spread the love