May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

उत्तराखंडी लोकगीतों में झूमा लंदन

Spread the love

निवेशक सम्मेलन के पूर्व ब्रिटेन में आयोजित रोड शो में पहुंचे सीएम धामी के स्वागत में भव्य कार्यक्रम

सीएम धामी ने प्रवासी उत्तराखंड के लोगों से किया अह्वान, साल में एक बार अपने प्रदेश अवश्य आएं

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। ब्रिटेन में होने वाले रोड शो में हिस्सा लेने सोमवार को लंदन पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में प्रवासी भारतीय और उत्तराखंड के लोगों ने भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर सीएम ने उत्तराखंड के प्रवासी लोगों से साल में एक बार प्रदेश आने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री के स्वागत में प्रवासियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री धामी ने लंदन में रह रहे समस्त प्रवासी उत्तराखंड के लोगों का आभार जताते हुए कहा, यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट की बैठक में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ।

कहा, उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ ही योग, आध्यात्मिक की भी भूमि है। इसके साथ ही उत्तराखंड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। हमें गर्व है कि हमारी जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों से आह्वान करते हुए कहा कि वह साल में एक बार अपने प्रदेश ज़रूर आएं। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है।

कहा, आज विदेशों में भी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, आज भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। हाल में ही चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण और चंद्रमा पर सेफ लैंडिंग इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उधर, कार्यक्रम में मौजूद समस्त प्रवासी उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों में नज़र आए।

इस मौके पर सचिव मुख्यमंत्री डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में उत्तराखंड के निवासी एवं प्रवासी भारतीय मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love