प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले, सोशल मीडिया का चुनाव प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका

बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, सोशल मीडिया की चुनाव प्रबंधन में काफी महत्ता है और बीजेपी वाकिफ है। चुनाव प्रबंधन के लिए भाजपा सोशल मीडिया को प्रमुखता देगी।
कहा, पार्टी लोकसभा, विधानसभा स्तर, जिला और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक सोशल मीडिया के मार्फत पहुंचाएगी। कहा, इसको लेकर पार्टी ने कार्यशाला का भी आयोजन किया है।
उधर, भट्ट ने पार्टी की विधायक रेनू बिष्ट से उनके द्वारा की गई सोशल मीडिया पोस्ट के लिए स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है। बता दें कि यमकेश्वर विस क्षेत्र से विधायक रेनू बिष्ट ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी, जिसमें लिखा था कि क्षेत्र की जनता के साथ बीते 20-22 सालों में छल हुआ है।
भाजपा विधायक की पोस्ट जमकर वायरल हुई। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा और भाजपा सकते में आ गई। उन्होंने स्वीकारा कि सार्वजनिक रूप से ऐसी बातें साझा करना उचित नहीं है। उन्होंने माना कि इस विस क्षेत्र में आज तक जितना भी विकास हुआ है भाजपा के माध्यम से ही हुआ है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश