बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। चमोली जिले के जोशीमठ थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक, जोशीमठ से दो किलोमीटर आगे सलूड़ गांव के पास एक कार सोमवार की देर रात 100 मीटर गहरी खाई में बेकाबू होकर गिर गई। बताया, सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल जरूरी उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और सभी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

इस दौरान एक की मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, कार में पांच लोग सवार थे। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। बताया, सभी घायल सलूड़ गांव के ही निवासी थे और कहीं से गांव जा रहे थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए।
पुलिस ने बताया कि माधव सिंह के बेटे शरण सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शोभन सिंह चौहान, संदीप चौहान, सौरभ चौहान और किशोर चौहान घायल हो गए।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश