May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

उद्धव ठाकरे, केंद्रीय चुनाव आयुक्त और नेपाल के राजदूत ने किए दर्शन

Spread the love

पत्नी और बेटे के साथ पहुंचकर दोनों धामों के ठाकरे ने किए दर्शन

केंद्रीय चुनाव आयुक्त और भारत में नेपाल के राजदूत ने भी किए दर्शन

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ शुक्रवार को बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए।

उधर, पूर्वाह्न 11 बजे भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने बाबा केदार के दर्शन करने के बाद बदरीनाथ धाम पहुंचकर बदरीविशाल के दर्शन‌ किए। वहीं, सुबह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनकी धर्मपत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे पहले बाबा केदार के दर्शन किए, बाद में बदरीनाथ धाम पहुंचकर बदरी विशाल के दर्शन किए।

उद्धव ठाकरे शुक्रवार सुबह 10 बजे बेटे आदित्य ठाकरे और पत्नी के साथ धाम पहुंचे, इस दौरान बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मंदिर समिति ने भगवान का प्रसाद भी भेंट किया। वहीं, दिन में देश के चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने सपरिवार केदारनाथ एवं भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए।

इन विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा तिरुपति तिरूमला देवस्थानम बोर्ड के सदस्य शौरभ बोरा और त्र्यंबकेश्वर मंदिर के ट्रस्टी कैलाश घुले भी केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस मौके पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने सभी विशिष्ट अतिथिजनों का स्वागत किया और रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने प्रसाद भेंट किया।

वहीं, केदारनाथ में कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने अतिथियों को दर्शन के बाद प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त डा. बी षणमुगम, डीएम हिमांशु खुराना, एडीएम अभिषेक त्रिपाठी, डिप्टी सीईओ मंदिर समिति कुमकुम जोशी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

अब तक करीब 36 लाख तीर्थयात्री बदरी, केदार के कर चुके दर्शन

बदरीनाथ एवं केदारनाथ के कपाट बंद होने में लगभग दो सप्ताह का समय शेष है। अभी तक 19 लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ और 17 लाख से अधिक तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया, अभी भी धामों में तीर्थयात्रियों और वीवीआईपी का आना जारी है। बताया, शुक्रवार को बदरीनाथ एवं केदारनाथ में हल्की बारिश एवं बर्फबारी शुरू हो गई है‌।

Loading

About The Author


Spread the love