May 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

उपराष्ट्रपति का दो दिनी उत्तराखंड दौरा बृहस्पतिवार से

Spread the love

26 को गंगोत्री और 27 अक्तूबर को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम जाएंगे

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। इसके बाद वो तीन धामों में जाएंगे और विधिवत पूजा अर्चना करेंगे।

राजधानी में धनखड़ वन अनुसंधान संस्थान में कंट्री लेड इनिशिएटिव के समापन समारोह को 27 अक्तूबर को संबोधित करेंगे। उपराष्ट्रपति संग डॉ. सुदेश धनखड़ भी आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य की उनकी यह पहली यात्रा होगी। उपराष्ट्रपति पहले 26 अक्टूबर को गंगोत्री जाएंगे फिर 27 अक्तूबर को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम दर्शन करने जाएंगे।

इसके बाद राजधानी में 27 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति वन अनुसंधान संस्थान में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित कंट्री लेड इनिशिएटिव (सीएलआई) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। धनखड़ देहरादून स्थित राजभवन भी जा सकते हैं।

Loading

About The Author


Spread the love