काफी मशक्कत के बाद बगड़धार में हाईवे को वाहनों के चलने लायक बनाया गया
बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते जहां सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों की हालत पूरी तरह से खस्ता हो गई है, वहीं कई राजमार्ग कुछ देर के लिए खुलते हैं और फिर मलबा और पहाड़ों से बोल्डर आने पर कई-कई घंटों और दिनों के लिए बंद हो रहे हैं।

ऐसा ही हाल ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे का भी है, जो थोड़ी देर के लिए तो यातायात के लिए खुलता है, लेकिन कई-कई दिनों के लिए बंद भी हो जाता है। हाईवे शुक्रवार को चौथे दिन भी यातायात के लिए बाधित रहा।
हाईवे के लगातार बंद रहने से जहां लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा, वहीं यात्रियों को भी भूखे प्यासे दिन गुजारने को विवश होना पड़ता है।

हालांकि, हाईवे को खोलने का काम चल रहा है, लेकिन बार-बार पहाड़ी से पत्थर गिरने और कोहरा छाने से सीमा सड़क संगठन को हाईवे खोलने में कामयाबी नहीं मिल पा रही है। सड़क के दोनों ओर जेसीबी मलबा हटाने का कार्य कर रही है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो हाईवे पर यातायात बहाल हो जाएगा। उधर, दोपहर बाद काफी मशक्कत के बाद हाईवे को नरेंद्रनगर की समीप बगड़धार में यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश