May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

ऋषिकेश बार अध्यक्ष पंचम और कपिल महामंत्री निर्वाचित

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शुक्रवार को ऋषिकेश बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में देर शाम आए चुनाव परिणाम के बाद पंचम सिंह मियां अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, जबकि महामंत्री का ताज कपिल शर्मा के सिर सजा।

सुबह एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए मतदान हुआ। 399 मतदाताओं में करीब 125 अधिवक्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह ने बताया, अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशी अजय सिंह वर्मा, खुशहाल सिंह कलूड़ा, पंचम सिंह मियां, भूपेंद्र कुमार शर्मा, विपुल शर्मा और सुनील नवानी, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अजय कश्यप, लालमणि रतूड़ी, शरद सक्सेना के बीच जोर आजमाइश हुई।

वहीं, महासचिव पद पर अजय ठाकुर, कपिल शर्मा, भूपेंद्र कुकरेती, मनीष कुमार बिजल्वाण, राज कौशिक, शैलेंद्र चौहान के बीच टक्कर थी, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र सेमवाल, महेश शर्मा, सहसचिव पद के लिए मीनाक्षी नेगी, नरेंद्र सिंह रांगड़, ऑडिटर पद के लिए प्रीति भट्ट, प्रमोद कुमार और हरीश कुमार राणा चुनाव मैदान में थे।

देर शाम आए चुनाव परिणाम के बाद जहां अध्यक्ष पद पर पंचम सिंह मियां निर्वाचित हुए, वहीं कपिल शर्मा ने महामंत्री पद पर कब्जा जमाया। बार कोषाध्यक्ष पद पर महेश शर्मा, सहसचिव पद पर नरेंद्र सिंह रांगड़, उपाध्यक्ष पद पर शरद सक्सेना, ऑडिटर पद पर प्रीति भट्ट, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर पूजा बेलवाल निर्वाचित हुईं। निर्वाचित पदाधिकारियों का उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।

Loading

About The Author


Spread the love