April 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

एथलीट नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

Spread the love

पहली बार तीन एथलीट भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे

हंगरी के बुडापेस्ट में चल रही है विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। भारत के स्टार भाला फेंक नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को हंगारी के बुडापेस्ट में चल रही विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर फ्रांस के पेरिस में होने वाले ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया।

इसके साथ ही दो अन्य भला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना और डीपी मनु ने भी फाइनल में प्रवेश किया। यह पहला मौका है कि विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत के तीन खिलाड़ियों ने एक साथ फाइनल में प्रवेश किया।

नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही थ्रो में 88.77 मीटर भाला फेंका। नीरज अब 27 अगस्त को जेवलिन थ्रो के फाइनल में जलवा बिकेंगे। नीरज का कहना है कि स्वर्ण पदक पाने के लिए वह अपना सब कुछ झोंक देंगे। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज ने अभी तक विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में कोई भी पदक हासिल नहीं किया।

Loading

About The Author


Spread the love