April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

एसीएस ने अनुभागों का निरीक्षण कर सफाई के दिए निर्देश

Spread the love

मुख्यमंत्री अनुभागों के कार्यालयों को 15 फरवरी तक सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की दी डेडलाइन

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों के कार्यालयों को 15 फरवरी तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के साथ ही रिकॉर्ड मेंटनेस, साफ-सफाई, पुराने एवं अनुपयोगी सामानों को हटाने आदि की डेडलाइन दी।

एसीएस राधा रतूड़ी ने 15 दिन में सचिवालय के मुख्यमंत्री अनुभागों में अभियान चलाकर अनुपयोगी सामानों एवं फाइलों की वीडिंग, ऑक्शन और साफ-सफाई, सुंदरीकरण का कार्य पूरा करने की सख्त हिदायत दी। एसीएस ने वीडिंग की व्यवस्था को हर वर्ष नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों का औचक निरीक्षण कर कार्यालयों की व्यवस्था, रिकॉर्ड मेंटनेस, साफ-सफाई आदि का जायजा लेते हुए एसीएस ने संबंधित अफसरों को अनुभागीय कार्यालयों को कार्मिकों के लिए बेहतर माहौल बनाने के साथ कार्य संस्कृति में सुधार की नसीहत दी।

उन्होंने कार्यालयों की नियमित स्वच्छता बनाए रखने, रंगरोगन करने, अनुपयोगी सामानों को हटाने, गैरजरूरी पत्रावलियों की वींडिग करने तथा कार्मिकों के कार्य करने के लिए जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। एसीएस ने व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए 15 दिन का समय देते हुए निर्देशों के पालन की जांच हेतु पुनः निरीक्षण की बात कही। इस मौके पर सचिव एसएन पांडेय समेत मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी छह अनुभागों के अनुभाग अधिकारी, व्यवस्थाधिकारी, कार्मिक व अन्य अफसर मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love