बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। लोहे का सरिया रखते समय मंगलवार को सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में यूपी के हरदोई जिले के एक फैक्ट्रीकर्मी की करंट से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, हरदोई जिला निवासी संतोष मौर्य का बेटा प्रभात (23) एक फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म करने के बाद शाम को किराए के कमरे में पहुंचा और छत पर लोहे का सरिया रखने लगा। इस बीच अचानक घर के पास से गुजर रही 11 केवी की बिजली की लाइन से सरिया छू गया। करंट लगते ही युवक जमीन पर गिर गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने ऊर्जा निगम को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई और युवक एंबुलेंस से निजी अस्पताल लेकर आए। यहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक को सीएचसी सहसपुर लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश