केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भटृ और पूर्व सीएम/सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी
देहरादून। सोमवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने परिवार संग भगवान बदरीविशाल एवं केदारनाथ के दर्शन किए।
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट सुबह पहले बाबा केदार के धाम पहुंचे और दर्शन किए। मंदिर समिति ने उनको केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। यहां से
रक्षा राज्य मंत्री भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे। इसी समय पूर्व मुख्यमंत्री एयर सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक अपनी बेटी आरुषि निशंक के साथ भी बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे।
हेलीपैड पर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने दोनों की अगवानी की। भगवान बदरी विशाल के दर्शन और वेदपाठ पूजा के बाद भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। रक्षा राज्यमंत्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी मिले और प्रसाद गृहण किया।
इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्य भास्कर डिमरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा नेता सुभाष डिमरी, नितेश चौहान, लक्ष्मण फरकिया, थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण, राजेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ मौजूद रहे।
उधर, सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक बदरीनाथ धाम दर्शन के बाद केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने स्वागत किया और भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पुजारी शिवलिंग, धर्माचार्य औंकार शुक्ला, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश