May 4, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

कैबिनेट मंत्री ने बैज लगाकर निम के प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

उत्तरकाशी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रशिक्षुओं को सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को बैज लगाकर सम्मानित किया।

उत्तरकाशी स्थित निम के हर्ष बहुगुणा ऑडिटोरियम में हुए दीक्षांत समारोह में पहुंचीं उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में पर्वतारोहण के क्षेत्र में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की विशेषज्ञता और उपलब्धियों को अद्वितीय बताया। कहा, पर्वतारोहियों को समुचित सम्मान और प्रतिनिधित्व देने के लिए अपने स्तर से पूरा प्रयास करेंगी।

इस दौरान उन्होंने एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स 42 और बेसिक कोर्स के 91 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों को संस्थान का बैज लगाकर शुभकामनाएं दी।

Loading

About The Author


Spread the love