April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे

Spread the love

गोपीनाथ मंदिर में पंचांग गणना के आधार पर वसंत पंचमी के दिन कपाट खोलने की तिथि हुई तय

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। चमोली जिले में स्थित पंच केदारों में से एक चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 18 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे

वसंत पंचमी के दिन 14 फरवरी को गोपीनाथ मंदिर में पुजारियों, हक-हकूकधारियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों के सामने पंचांग गणना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय की गई। मंदिर में बुधवार को प्रातकालीन पूजा के बाद 10 बजे मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी वेद प्रकाश भट्ट व अन्य हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में पंचांग गणना के बाद कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की गई।

बताया, कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह मूर्ति 14 मई को पूजा अर्चना के बाद गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से मंदिर परिसर में लाई जाएगी। जहां से 16 मई को भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रुद्रनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद 18 मई को विधिविधान से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे।

Loading

About The Author


Spread the love