May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

चारधामों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना

Spread the love

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में तीर्थ पुरोहितों ने किया यज्ञ और हवन

ऋषिकेश में गंगा में दुग्धाभिषेक, कई जगहों पर रक्तदान शिविर भी लगा

बेबाक दुनिया डेस्क

देहरादून। उत्तराखंड के चार धामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर तीर्थ पुरोहितों ने विशेष पूजा अर्चना करते हुए यज्ञ और हवन कर मोदी की आरोग्यता, दीर्घायु व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

उधर, मोदी के जन्मदिन से प्रदेश भाजपा ने सेवा पखवाड़े की भी शुरुआत की। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके नाम गोत्र से सुबह भगवान बदरीविशाल का महाभिषेक कर पूजा संपन्न हुई। रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने पूजा संपन्न की।

इस मौके पर मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली आदि मौजूद रहे। वहीं, केदारनाथ धाम में मोदी के नाम गोत्र से रुद्राभिषेक और भैरवनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर हवन किया गया। इस मौके पर पुजारी शिवलिंग, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी आदि मौजूद रहे।

उधर, पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान ओंकारेश्वर की पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया गया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी ने बताया कि नृसिंह मंदिर जोशीमठ, सिद्धपीठ कालीमठ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, त्रिजुगीनारायण मंदिर, योग बदरी पांडुकेश्वर, गोपाल मंदिर नंदप्रयाग, नव दुर्गा मंदिर टिहरी, चंद्रवदनी मंदिर कारगी चौक देहरादून, भविष्य बदरी मंदिर सुभाई तपोवन (जोशीमठ), वृद्ध बदरी मंदिर, सदगुरू धाम सेरा भरदार (टिहरी) में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूजा हुई।

गंगोत्री धाम में मोदी के लिए मांगी दीर्घायु

गंगोत्री धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु के लिए पूजा की गई। पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया, मोदी की दीर्घायु के लिए मां गंगा की चरण पादुका का अभिषेक व पूजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा भी मौजूद रहे।

यमुनोत्री धाम में दिव्य शिला पर विशेष पूजा

यमुनोत्री धाम में भी पुरोहित समाज द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए दिव्य शिला पर विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर पंकज उनियाल,अनोज उनियाल आदि मौजूद थे।

ऋषिकेश एम्स में 100 युवाओं ने किया रक्तदान

ऋषिकेश में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश व वीरभद्र मंडल ने रक्तदान शिविर लगाया, जिसमें 100 युवाओं ने रक्तदान किया। विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी को सम्मानित किया। इसके पूर्व ऋषिकेश एम्स में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पंवार, कार्यक्रम संयोजक जगवार सिंह, निखिल बर्थवाल, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवम टुटेजा, संदीप शर्मा, शरद तोमर, रवि कुमार, आदि मौजूद रहे।

मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर दीर्घायु की कामना

ऋषिकेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा वीरभद्र मंडल ने रविवार को गौरीशंकर घाट वीरभद्र रोड में मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र सिंह, महामंत्री तनु तेवतिया, गौरव केंथोला, देवेंद्र दत्त सकलानी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, रोमा सहगल, पूनम डोभाल, विकास तेवतिया, श्वेता राजपूत आदि मौजूद रहे।

11 ब्राह्मणों ने किया स्वस्तिवाचन

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वे जन्मदिन पर भाजपा हरिद्वार विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने सप्तऋषि में परमार्थ आश्रम घाट पर दीर्घायु की कामना कर हवन किया। इस मौके पर 11 ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन भी किया गया। साथ ही कई स्थानों पर हवन किया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा, देश को आज प्रधानमंत्री मोदी के रूप में ऐसा जनसेवक मिला है जो देश के लिए जीता है और जिसका हर पल, हर क्षण देश के लिए समर्पित है।

Loading

About The Author


Spread the love