April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

जी-20 ​​सम्मेलन को लेकर केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा पांच दिन बंद

Spread the love

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन स्तर पर लिया गया ​निर्णय, पांच दिन तक पैदल मार्ग से आवाजाही करेंगे श्रद्धालु

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। नई दिल्ली में जी-20 ​शिखर सम्मेलन की सुरक्षा को लेकर केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा सात सितंबर से 11 सितंबर तक बंद करने का फैसला बुधवार को शासन ने लेते हुए श्रद्धालुओं को पैदल रास्ते से आवाजाही करने को कहा है।

बुधवार को इस बाबत केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अ​धिकारी और रुद्रप्रयाग के जिला पर्यटन अ​धिकारी राहुल चौबे ने बताया, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केदारनाथ के लिए पांच दिन सात से 11 सितंबर तक हेलिकॉप्टर सेवा बंद रहेगी।12 सितंबर से हेलिकॉप्टर सेवा पहले की तरह ही संचालित होगी।

बताया, 25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में नौ हेली कंपनियों में से आठ ने 30 जून तक सेवा दी थी और बारिश और आपदा के चलते छह हेली कंपनियां लौट गईं थी, जबकि ट्रांस भारत व हिमालयन एविएशन के हेलिकॉप्टर बारिश में उड़ान भरते रहे। बताया, यात्राकाल में अभी तक हेलिकॉप्टर से 71,760 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ जा चुके हैं, जबकि बाबा केदार के दर्शन कर 70, 369 श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से वापस लौटे हैं।

Loading

About The Author


Spread the love