बेबाक दुनिया ब्यूरो
उत्तरकाशी। दिवाली के दिन रविवार सुबह साढ़े पांच बजे से टनल के अंदर भू धंसाव होने से टनल में फंसे 40 मजदूरों की जहां सांस अटकी हुई है, वहीं बाहर परेशान परिजनों से श्रमिकों की मंगलवार को बातचीत कराई गई।
उधर, सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सिलक्यारा मंगलवार को युद्धस्तर पर चल रहा है। 900 मिमी व्यास के पाइप और ऑगर ड्रिलिंग मशीन साइट पर पहुंच गई है और मशीन से ड्रिलिंग का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार द्वारा मंगलवार को टनल के अंदर फंसे श्रमिकों से पाइप के माध्यम से उनके परिजनों की बातचीत करवाकर धैर्य बंधाया गया।
उन्होंने बताया, अंदर फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। बताया, टनल के अंदर फंसे उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार के गंभीर सिंह नेगी के बेटे ने पिता से बातचीत कर कुशलक्षेम जानी और बाहर से शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे रेस्क्यू कार्यों की जानकारी दी। पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा भी श्रमिकों के परिजनों से संपर्क कर अपडेट दिया जा रहा है। इसके अलावा सुरंग में रसद, पानी और ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।






![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश