April 17, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

टाप-3 अर्थव्यवस्था में भारत इस दशक में शामिल हो जाएगा : पीएम

Spread the love

देशभर में रोजगार मेलों का वर्चुअल शुभारंभ कर 51,106 अभ्यर्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियुक्तिपत्र बांटे

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। देशभर में 45 स्थान पर सोमवार को लगे रोजगार मेलों का नई दिल्ली से वर्चुअल शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51,106 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार के नौ साल के के कार्यकाल को भी गिनाया और कहा, नौ साल में पूरे देश ने परिवर्तन का नया दौर देखा है। कहा, भारत इस दशक तक टॉप-3 अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएगा, क्योंकि यह गारंटी जब मैं (मोदी) आपको दे रहा हूं, तो बड़ी जिम्मेदारी के साथ दे रहा हूं। कहा, मेरे देशवासी, मेरे परिजनों को मोदी यह गारंटी दे रहा है कि देश टाप थ्री में पहुंचेगा।

कहा, भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। केंद्रीय सशस्त्र बलों में रोजगार पाने वाले युवाओं को ‘अमृत रक्षक’ नाम देते हुए प्रधानमंत्री ने उनको अपने दायित्व का अहसास भी कराया और कहा, हमारा चंद्रयान-3 और उसका रोवर प्रज्ञान लगातार चंद्रमा में चहलकदमी करते हुए ऐतिहासिक तस्वीर भेज रहा है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए वहां के विकास मॉडल को समझाते हुए कहा, आज यूपी में अपराध कम हुए तो निवेश भी बढ़ने लगा है। सुरक्षा का वातावरण और कानून का राज विकास की रफ्तार को तेज कर देता है, इसका सबसे जीता जागता उदाहरण उत्तर प्रदेश है, जहां अब न कोई माफिया सिर उठा रहा है और न ही कोई गुंडा है। बस वहां पर विकास ही है, जो बहुत ही तेजी से चल रहा है।

कहा कि बीते कुछ दिनों कुछ वर्षों में हर अर्धसैनिक बलों की भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव केंद्र सरकार ने किए है। कहा, आवेदन से लेकर चयन तक की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। छत्तीसगढ़ राज्य का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, नक्सल प्रभावित जिलों में सैकड़ो आदिवासी युवकों को नियमों में छूट देकर सुरक्षा बल में भर्ती पानी का अवसर दिया गया।

इस दौरान मोदी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस रिजर्व पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो संग दिल्ली पुलिस में नियुक्ति पाए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे।

Loading

About The Author


Spread the love