एशियाई खेलों में टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और रुतुजा ने डबल्स में जीता स्वर्ण पदक
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। चीन में खेले जा रहे हैं 19वें एशियाई खेलों में भारत ने शनिवार को दो स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और एक कांस्य पदक जीत कर अपनी स्थित और मजबूत कर ली है।
भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने 27 साल की रुतुजा भोसले के साथ डबल के फाइनल में जीत हासिल कर भारत की झोली स्वर्ण से भर दी। उधर, स्क्वाश में भारतीय टीम के सौरभ घोषाल, अभय सिंह, महेश मांगगांवकर और हरिंदर पाल सिंह संधू की चौकड़ी ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर स्वर्ण कब्जे में किया।
टेनिस में भारत के रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने मिश्रित युगल में चीनी ताइपे की सुंग हाओ हुआंग और एन शुओ लियांग की जोड़ी को 2-6, 6-3 और 10-4 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। इस एशियाई खेल में भारत का टेनिस में पहला स्वर्ण पदक है, जबकि जकार्ता एशियाई खेलों में भारत ने इस स्पर्धा में कोई पदक नहीं जीता था।
उधर, भारत 38 पदों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गया है। अब तक भारत ने 10 स्वर्ण पदक, 14 रजत पदक और 14 ही कांस्य पदक जीत चुका है। पदक तालिका में चीन पहले नंबर पर है। चीन ने 111 स्वर्ण, 66 रजत और 33 कांस्य पदक अब तक जीत चुका है।
दूसरे स्थान पर काबिज जापान 28 स्वर्ण, 38 रजत और 38 कांस्य पदक जीत चुका है। पदक तालिका में तीसरे स्थान पर कोरिया है, जिसने अब तक 27 स्वर्ण, 29 रजत और 53 कांस्य पदक हासिल कर चुका है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश