बेबाक दुनिया डेस्क
लखनऊ। शासन ने बुधवार को तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में दो जिलों के पुलिस कप्तान भी चपेट में आए हैं।
शासन ने रामपुर और हरदोई के पुलिस अधीक्षकों को हटाकर उनकी जगह नई तैनाती की है। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को तीन आईपीएस अधिकारियों के किए गए तबादलों में रामपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को वहां से हटाकर सीबीसीआईडी लखनऊ में नई तैनाती दी गई है।
उधर, सीबीसीआईडी लखनऊ में तैनात आईपीएस अधिकारी केशव चंद गोस्वामी को हरदोई जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि हरदोई के पुलिस अधीक्षक रहे राजेश द्विवेदी को रामपुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश