बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने रविवार को भगवान बद्रीविशाल और भगवान केदारनाथ के सपरिवार दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ सैन्य अफसर भी थे।


थल सेनाध्यक्ष ने आमयात्रियों के बीच में ही भगवान के दर्शन किए। इस दौरान किसी को भी रोका नहीं गया। थल सेनाध्यक्ष रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे सेना के हेलिकॉप्टर से सपरिवार पहले भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे, यहां पर श्रीबद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनकी अगवानी की।
इसके बाद थल सेनाध्यक्ष परिवार के साथ दर्शन पूजन के लिए मंदिर के अंदर पहुंचे, जहां पूरे विधिविधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद थल सेनाध्यक्ष हेलिकॉप्टर से परिवार के साथ भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के लिए बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। सुबह साढ़े 10 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे और मंदिर में भगवान के दर्शन कर सपरिवार विशेष पूजा में शामिल हुए।
इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से मिले और भगवान बदरीविशाल का प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले यहां पर श्रीबदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर गढ़वाल स्काउट के सीओ कर्नल तरुण सुंदरियाल, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी, अनसुया नौटियाल, कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे। यहां थल सेना प्रमुख गढ़वाल स्काउट कैंप माणा रवाना हुए।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश