दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने 174 रन बनाए
बांग्लादेश की तरफ से महमुदुल्लाह ने शतक लगाते हुए 111 रन बनाए
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को आईसीसी विश्व कप एक दिवसीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रनों से हरा दिया।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने 140 गेंद में 174 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और सात छक्के शामिल हैं। इससे पूर्व टॉस जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान मार्करम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पांच विकेट खोकर 382 रनों का स्कोर खड़ा किया।
क्विंटन डीकॉक ने 140 गेंद में जहां 174 रन की पारी खेली, वहीं कप्तान मार्करम ने 60 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने 90 और मिलान ने नाबाद 34 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की तरफ से हसन मोहम्मद ने दो विकेट लिए, जबकि शाकिब, सरीफुल और मिराज ने एक-एक विकेट हासिल किया।
उधर, दक्षिण अफ्रीका टीम के दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई और उसके 42 रन के स्कोर पर चार विकेट गिर गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने मैदान में आए महमुदुल्लाह ने शानदार शतक लगाते हुए 111 बनाए। साथ ही रहमान के साथ नौवें विकेट की साझेदारी में 68 रन भी जोड़े।
बांग्लादेश की तरफ से महमुदुल्लाह के अलावा लिटन दास ने 22, नसूम ने 19 और हसन ने 15 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कोएटजी ने तीन विकेट लिए, जबकि मार्को जेनसन, लिजाड और रबादा ने दो-दो विकेट लिए।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश