May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

दसवें दिन…नौ पदक, यूपी की बेटियों ने दिलाया दो स्वर्ण

Spread the love

अब एशियाड में भारत के 69 पदक, जकार्ता के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए दो पदकों की कमी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

नई दिल्ली। 19वें एशियाई खेलों में चीन में मंगलवार को यूपी के मेरठ की बेटियों ने दो स्वर्ण पदक जीतकर भारत को जकार्ता एशियाड के रिकॉर्ड तोड़ने में और आगे बढ़ा दिया है।

यूपी के मेरठ की पारुल चौधरी ने जहां 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया, वहीं भाला फेंक में अन्नू रानी ने स्वर्ण जीतकर भारत का मान बढ़ाया। मंगलवार को दसवें दिन भारत ने दो स्वर्ण समेत नौ पदकों पर कब्जा जमाया। अब भारत के पदकों की संख्या 69 हो गई है।

उधर, डेकाथलन में तेजस्वीन शंकर ने रजत पदक जीता, जबकि 800 मीटर दौड़ में मोहम्मद अफजल ने भी रजत पदक जीता। उत्तराखंड के रुड़की के अर्जुन और और सुनील सलाम ने केनोइंग में 29 साल बाद भारत को कांस्य पदक जितवाया। 400 मीटर दौड़ में विद्या रामराज ने कांस्य पदक जीता, जबकि तिहरी कूद में प्रवीण चित्रावेल ने भी कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

मेरठ की अन्नू रानी ने जैवलिन थ्रो में 62.92 मीटर की थ्रो लगाई, जबकि पारुल चौधरी ने 5000 मीटर में जापान की हीरोनाका को पछाड़कर पहला स्वर्ण पदक जीता। उधर, मुक्केबाजी में प्रीति पवार (54 किलोग्राम) और नरेंद्र बेरवाल (92 किलोग्राम) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

Loading

About The Author


Spread the love