19वें एशियाई खेलों में भारतीय पदकों का आंकड़ा 50 पार, अब तक कुल 53 पदक
शॉटपुट में तेजिंदर पाल सिंह तूर और स्टीपलचेज में अविनाश साबले को स्वर्ण
ट्रैप निशानेबाजी में पृथ्वीराज तोडइमान, काइनन चेनाई, जोरावर सिंह संधू को स्वर्ण
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। 19वें एशियाई खेलों के आठवें दिन रविवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक समेत 15 पदकों पर कब्जा जमाया।
अब भारत के पदकों की संख्या 53 पहुंच गई है। रविवार को सबसे पहले ट्रैप निशानेबाजी की टीम स्पर्धा में पृथ्वीराज तोडइमान, काइनन चेनाई और जोरावर सिंह संधू की तिकड़ी ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा, जबकि स्टीपलचेज प्रतियोगिता में अविनाश साबले ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, गोला फेंक में तेजिंदर पाल सिंह तूर ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अब तक भारत ने 13 स्वर्ण, 21 रजत और 19 कांस्य पदक जीत चुका है।
भारत के गोला फेंक खिलाड़ी राजेंद्र पाल सिंह तूर ने लगातार दूसरे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उधर, भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने रजत पदक अपने नाम किया। महिला गोल्फर ने पहली बार एशियाई खेलों में भारत को कोई दिलाया है। अदिति स्वर्ण पदक से कुछ ही दूर रहीं। उधर, ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के अजय सरोज ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
भारत के जिनसन जॉनसन कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि लंबीकूद में मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में हरमिलन बेंच ने रजत, चक्का फेंक में सीमा पूनिया और हेप्ताथलन में नंदिनी ने कांस्य पदक जीता। मुक्केबाज और दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।
उधर, भारतीय बैडमिंटन टीम ने चीन के खिलाफ फाइनल में 2-3 से हारकर रजत पदक जीता, जबकि महिला ट्रैप टीम की मनीषा कीर, प्रीति रजक और राजेश्वरी ने रजत पदक जीता। काइनन चेनाई ने व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक मिला।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश