May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

देवता के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ा, जागकर बिताई रात

Spread the love

विकासनगर क्षेत्र के त्यूणी के हनोल मंदिर में लगा भक्तों का तांता, करीब 30 हजार भक्तो ने किए देव दर्शन

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। सोमवार को राजधानी देहरादून के त्यूणी के विश्व प्रसिद्ध महासू देवता के दर्शन कर 30 हजार से ज्यादा भक्तों ने जयकारों, पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों संग पुण्य कमाया। भक्तों ने मनोकामना पूरी होने के लिए देवता के दरबार में रात भी गुजारी।

इसके साथ ही मेले में जौनसार बावर की लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। महासू देवता मंदिर हनोल में राजकीय जागरा मेले में हिमाचल प्रदेश समेत आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों ने मंदिर में रात्रि जागरण कर लोक नृत्य कर देवता की स्तुति की।

मंगलवार (आज) को देवता का शाही स्नान के बाद गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। भाद्रपद के शुल्क पक्ष को हरतालिका तीज पर महासू देवता मंदिर में जागरा मेला मनाया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेक रात्रि जागरण किया। रविवार सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं सुविधा के लिए हंस फाउंडेशन की मदद से भंडारे की व्यवस्था की। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान मंदिर समिति ने महाराज को महासू देवता का चित्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम युक्ता मिश्र, नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी, संजय जोशी आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love