January 31, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

नड्डा की नई टीम में यूपी को प्राथमिकता

Spread the love

भाजपा ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कई कद्दावर नेताओं पर लगाया दांव, कई को बैठाया
बेबाक दुनिया डेस्क
लखनऊ। भाजपा ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जहां अपने कील-कांटे दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है, वहीं सबसे ज्यादा सांसद चुनने वाले राज्य उत्तर प्रदेश पर विशेष फोकस किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम में समाज में अपना प्रभुत्व रखने वाले कई नेताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है।
राज्यसभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल को जहां राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं राजेश अग्रवाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा कुर्मी समाज पर पकड़ के लिए सांसद रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर्वबरकरार रखा है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश को भी टीम में बरकरार रखा गया है।
लोकसभा चुनाव में गुर्जर वोट बैंक को साधने के लिए राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और राजस्थान की अल्का गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तारिक पसमांदा समाज से हैं।
ब्राह्मण चेहरे के रूप में राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया है।

इनको नहीं मिली जगह
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य और राष्ट्रीय सचिव विनोद सोनकर को टीम में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा यूपी से जाट समाज को भी प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।

Loading

About The Author


Spread the love