May 13, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बोले, बौद्ध मठ तोड़कर बदरीनाथ, केदारनाथ और जगन्नाथपुरी के मंदिर बनाए गए

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क
लखनऊ। सपा के कद्दावर नेता और पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने दो दिन पूर्व बेहद विवादित बयान देते हुए कहा, बदरीनाथ, केदारनाथ और जगन्नाथपुरी पहले बौद्ध मठ थे, जिनको तोड़कर मंदिर बनाया गया है।
कहा, भाजपा के लोग हर मस्जिद में मंदिर ढूढेंगे तो बौद्ध हर मंदिर में बौद्ध मठ ढूढेंगे और इसके ऐतिहासिक साक्ष्य भी मौजूद हैं। कहा, हर धार्मिक स्थल की 15 अगस्त 1947 की स्थिति को कायम रखा जाए।भाजपा पर तीखा हमला करते कहा, भाजपा साजिश के तहत हिंदू और मुसलमान का मुद्दा उठाती है। मंदिर-मस्जिद को लेकर भेदभाव फैलाने का काम भाजपा कर रही है। कहा, मंदिर और मस्जिद के सहारे भारतीय जनता पार्टी के नेता समाज में भेदभाव फैलाने का काम कर रहे हैं।

Loading

About The Author


Spread the love