उत्तराखंड की खेल मंत्री ने की युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बदलाव फाउंडेशन के नशा मुक्त अभियान के तहत क्रिकेट मैच के शुभारंभ पर बुधवार को प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, युवाओं को नशे से दूर करने की यह पहल सराहनीय है। कहा, नशा परिवार और समाज का तानाबाना खराब कर देता है।
कहा, अगर किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो नशे से दूर रहना होगा, क्योंकि अगर हम नशे से दूर रहेंगे तो जीवन में हर वह लक्ष्य पा सकते हैं, जिसकी कल्पना करते हैं। कहा, नशा हमारे सपनों को तो खत्म करता ही है, साथ ही अंदर से खोखला भी बनाता है। आज का युवा मकसद और सपनों से इसलिए भटक रहा, क्योंकि वह नशे की गिरफ्त में जा रहा है।


कहा, हमें युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने की जरूरत है, ऐसे में बदलाव फाउंडेशन द्वारा युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा आयोजन सराहनीय है। कहा, मैच में सभी 30 वर्ष से अधिक आयु के लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। कहीं न कहीं जहां खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ होता है, वहीं निरोगी भी बनाता है।
टूर्नामेंट पांच नवंबर तक चलेगा। टूर्नामेंट में 20 टीमें प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट प्रदेश में नशे के प्रति जनजागरण हेतु किया जा रहा है। टूर्नामेंट में भाग लेने वालीं टीमें दून के अलग-अलग मैदानों में अपने मैच खेलेंगी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश