बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। रविवार रात को अचानक नीती घाटी में मौसम बदलने से जमकर बर्फबारी हुई है, जिससे घाटी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। उधर, केदारनाथ धाम में भी रविवार और सोमवार को जमकर बर्फबारी हुई, जिससे धाम में पारा माइनस छह डिग्री तक पहुंच गया।






उधर, नीती घाटी में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड जहां हो रही है, वही झरने जमने लगे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार रात को मौसम ने अचानक करवट ली और रात लगभग ग्यारह बजे के बाद से घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई। बताया, घाटी के नीती, गमशाली, बांपा, फरकिया गांव, गुरगुटी, मेहर गांव, कैलाशपुर, मलारी, कोशा, जेलम, जुम्मा, कागा, गरपक, द्रोणागिरी आदि गांव के ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास में शिफ्ट हो चुके है।
अभी घाटी मे सेना और आईटीबीपी के जवानों, बीआरओ के कर्मचारी और साथ में मलारी गांव में लगभग 30-40 मजदूर ही मौजूद हैं। उधर, उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम सहित खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी से ठंड का प्रकोप काफी तेज हो गया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश