May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

नीदरलैंड से हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चखा जीत का स्वाद

Spread the love

इंग्लैंड को वर्ल्ड कप एक दिवसीय क्रिकेट मैच में रिकॉर्ड 229 रन से हराया

बेबाक दुनिया ब्यूरो

नई दिल्ली। आखिरकार नीदरलैंड से वनडे विश्व कप क्रिकेट मैच में हारने के बाद मुंबई में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पूर्व विश्व चैंपियन इंग्लैंड को 229 से हरा दिया।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हेनरी क्लासेन ने 67 गेंद में 12 चौके और चार छक्कों की मदद से 109 रन की पारी खेली। उनको मैन आफ द मैच चुना गया। क्लासेन और जेनसन ने छठे विकेट के रूप में 151 जोड़े। इस प्रकार दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 399 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रीजा हेंड्रिक्स नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 85 रन बनाएं, जबकि मार्को जेनसन ने 75 रन बनाए, वहीं डुसेल ने 60, मार्क रैम ने 42 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रीस टोपले ने तीन विकेट लिए, जबकि एटकिंसन और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए।

उधर, दक्षिण अफ्रीका के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 22 ओवर में 170 बनाकर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के बल्लेबाज मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि एटकिंसन ने 35 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गेराल्ड कोट्जी ने तीन विकेट लिए, जबकि लुंबी नगदी और मार्को जेनसन ने दो-दो विकेट लिए, वहीं कैगिसी रबादा और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अंतिम 10 ओवर में 143 रन बनाए।

Loading

About The Author


Spread the love