May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर भारत विश्वकप के फाइनल में

Spread the love

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने खेली शतकीय पारियां, मोहम्मद शमी ने झटके सात विकेट

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए विश्वकप एक दिवसीय क्रिकेट मैच के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर चौथी बार फाइनल में पहुंच गई है। इसके साथ ही इस विश्व कप में यह भारत की लगातार दसवीं जीत भी है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (47) और शुभमन गिल नाबाद (80) ने आक्रामक शुरुआत की। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद पिच पर बैटिंग करने आए विराट कोहली ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 117 रन की शतकीय पारी खेलते हुए सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा, वहीं श्रेयस अय्यर ने भी 105 रन की शानदार पारी खेली।

भारत ने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम द्वारा दिए गए विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 बनाकर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से केन विलियमसन (69) और डेरिल मिशेल (134) और फिलिप्स ने (41) रन बनाए।

भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 57 रन लेकर सात विकेट झटके। भारत विश्व कप के फाइनल में चौथी बार पहुंचा है। भारत दो बार विश्व कप खिताब जीत चुका है। अब तीसरी बार जीतने की कगार पर खड़ा है। भारत का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम से होगा। दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Loading

About The Author


Spread the love