बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। पर्यावरण व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वृक्षमित्र नाम से मशहूर डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी को श्रीगुरु रामराय लक्ष्मण इंटर कालेज पथरीबाग में आयोजित अनुसूचित जाति, जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. सोनी वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज मरोड़ा सकलाना में भूगोल विभाग में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। 30 साल से जन-जन को पौधरोपण और फूलों के गुलदस्ते के बजाय पौधा उपहार में देने के लिए जागरूक कर रहे हैं। मेरा पेड़-मेरा दोस्त, मेरा वृक्ष-मेरा मित्र व वृक्ष मित्र अभियान के तहत समाज में लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
इस मौके पर डॉ. सोनी ने कहा, प्रकृति की सेवा ही ईश्वर की सेवा है, इसलिए ये कार्य ईश्वर की सेवा समझ कर करता हूं। कहा, प्रकृति संरक्षित रहेगी तो हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य खुशहाल होगा। इस मौके पर संयुक्त शिक्षा निदेशक प्राशि रघुनाथ लाल आर्य, फेडरेशन अध्यक्ष करम राम, प्रदेश अध्यक्ष संजय टम्टा, मंडल अध्यक्ष अनूप पाठक, सुरेंद्र ग्वासकोटी, जितेंद्र बुटोइया, सोहन लाल, रघुवीर तोमर, सुनीता कपरवाण, मधु शाह आदि उपस्थित थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश