May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पलक का सोना, ईशा सिंह की चांदी

Spread the love

एशियाई खेलों के छठवें दिन भारत को दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक मिले

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों ने 19वें एशियाई खेलों के छठवें दिन दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में डाले। इनमें पांच पदक केवल निशानेबाजों ने ही जीते।

50 मीटर राइफल 3 थ्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, अखिल श्योराण और स्वप्निल कुसाले की तिकड़ी ने विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला, जबकि हरियाणा की 17 साल की पलक गुलिया ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, इसी स्पर्धा में 18 साल की ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा किया।

पहली बार पोडियम में एक साथ दो भारतीय शूटर खड़े हुए। उधर, शॉटपुट में उत्तर प्रदेश के मेरठ की किरण बालियान ने 17.36 मीटर गोला फेंक कर कांस्य पदक दिलवाया। किरण ने एशियाई खेलों में 72 साल बाद महिला शॉटपुट 7 में देश को पदक दिलवाया।

निशानेबाज ऐश्वर्या ने व्यक्तिगत मुकाबले में भी रजत पदक जीतकर एशियाड में अपने पदकों की संख्या चार कर ली है। ऐश्वर्या दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांच के साथ एशियाई खेलों में अब तक चार पदक जीतकर सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Loading

About The Author


Spread the love