May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का धरना शुरू

Spread the love

ट्रैक्टर से धरना स्थल पहुंचे रावत, सरकार पर लगाया आरोप

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राजधानी के हाथीबड़कला में मुख्यमंत्री आवास के पास बारिश के दौरान हुए नुकसान से प्रभावितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पूर्व नियोजित धरना प्रदर्शन शनिवार को शुरू हुआ।

इस दौरान राजधानी की पुलिस ने हाथी बड़कला के पास बैरीकेडिंग लगाकर प्रदर्शन और धरने में शामिल आने वाले कांग्रेसियों को आगे जाने से रोक दिया। धरना शुरू करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ट्रैक्टर में सवार होकर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया, प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जगह-जगह बैरीकेडिंग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धरना स्थल पर पहुंचने से रोक दिया है, फिर भी कार्यकर्ता पहुंचने में कामयाब हो गए हैं।

उन्होंने एलान किया कि जब तक सरकार मुआवजे की घोषणा नहीं करती, तब तक धरना प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा, सरकार कार्यकर्ताओं को रोककर तानाशाही का रवैया अपना रही है। इसको किसी भी तरह से सहन नहीं किया जाएगा। उधर, धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सबसे ज्यादा भीड़ हरिद्वार से आई है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक फुरकान अहमद, ममता राकेश, वीरेंद्र जटी समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love