बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजभूषण गैरोला ने रानीपोखरी में यूपी में मंत्री रहे स्वर्गीय राजेंद्र शाह की आदमकद प्रतिमा का राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में अनावरण किया।

राजेंद्र शाह की आदमकद प्रतिमा के निर्माण में 10 लाख की लागत आई है। इस मौके पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, अविभाजित उत्तर प्रदेश की राजनीति में राजेंद्र शाह ने एक खास मुकाम हासिल किया था। वह लगातार तीन बार मसूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और यूपी सरकार में सांस्कृतिक राज्य मंत्री रहे थे। इसके साथ क्षेत्रवासियों ने भी शाह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश