यदि बच्चे शिक्षित होंगे तो समाज भी आगे बढ़ेगा और देश तरक्की करेगा : रोहिताश
बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। प्रजापति समाज के 500 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सोमवार को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रजापति शिक्षा, रोजगार, उत्थान, प्रजापति एकता और उत्पीड़न समाधान पर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर रोहिताश प्रजापति ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा, समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने बच्चों को शिक्षित करे। कहा, एक शिक्षा ही ऐसा माध्यम है, जो समाज को सुधार सकती है, यदि बच्चे शिक्षित होंगे तो समाज भी आगे बढ़ेगा और देश तरक्की करेगा।

हरियाणा सरकार के माटी कला बोर्ड के राज्य मंत्री ईश्वर मालवाल ने कहा, समाज को आगे बढ़ाने का काम शिक्षा ही कर सकती है। कहा, शिक्षा एक ऐसा साधन है, जिसे कोई चुरा भी नहीं सकता है। कहा, यदि बच्चा शिक्षित होगा तो वह हर क्षेत्र, वर्ग में काम कर सकता है। उन्होंने प्रजापति समाज से आग्रह किया, समाज का हर व्यक्ति अपने बच्चों को शिक्षित करे। शिक्षा से ही बच्चा प्रतिभाशाली बनता है।

कहा, आज हमारा समाज जाग उठा है। समाज से डॉक्टर, वकील, नेता, जज, आईपीएस अधिकारी भी बन रहे हैं। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह ने कहा, हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। यदि समाज में बच्चा आर्थिक स्थिति से कमजोर है तो हमें मिल जुलकर उसकी सहायता करनी चाहिए। कहा, जब तक प्रजापति समाज अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए तैयार नहीं होगा, तो समाज हमेशा उत्पीड़न का शिकार होता रहेगा।
स्वामी असीमानंद सरस्वती ने कहा, हमें समाज के बच्चों के उत्थान और रोजगार के प्रति जागरूक रहना चाहिए। हमें अपने सनातन धर्म को बचाने के लिए शास्त्र और शस्त्र का ज्ञान होना चाहिए। शास्त्र समाज को सुधारते हैं और शस्त्र अपने समाज व देश की रक्षा कर सकते हैं।

इस मौके पर कमलापति प्रजापति, सार्थक कुमार, इंजीनियर रोहित कुमार प्रजापति, अजय प्रजापति, राजेश वर्मा प्रजापति, सत्यवीर प्रजापति, विनोद प्रजापति एडवोकेट, राजाराम प्रजापति, पूनम प्रजापति, राकेश प्रजापति, मनोज कुमार प्रजापति, सुखबीर सिंह प्रजापति, अशोक प्रजापति, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, अमित कुमार प्रजापति, सुनील दत्त प्रजापति, राकेश प्रजापति, केपी सिंह, अरुण प्रजापति, ओमपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यवीर एडवोकेट ने किया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश