May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

फिरौती के लिए प्रयागराज के व्यापारी के बेटे की हत्या

Spread the love

चित्रकूट में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, सिर कूंचकर मौत के घाट उतारा

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए

बेबाक दुनिया डेस्क

लखनऊ। प्रयागराज के व्यापारी के 14 साल के बेटे को बदमाशों ने ₹15 लाख की फिरौती के लिए रविवार को सिर कूंचकर हत्या कर दी और शव चित्रकूट जिले के जंगल में फेंक कर फरार हो गए।

सर्विलांस के जरिए अपहर्ताओं का पीछा कर रही पुलिस की चित्रकूट में बदमाशों से भिड़ंत हो गई, जिसमें दो हत्यारोपियों को गोली लग गई, जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम किराना के थोक व्यापारी प्रयागराज के सदर बाजार निवासी पुष्पराज उर्फ विक्की केसरवानी का इकलौता बेटा शुभ केसरवानी (14) घर से शाम पांच बजे के आसपास खेलने की बात कहकर निकाला था।

लेकिन, देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो व्यापारी ने संबंधित थाने में बेटे की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो एक बाइक पर दो युवक शुभ को ले जाते हुए दिखाई पड़े। इस बीच शनिवार की रात व्यापारी को अपहर्ताओं ने तीन बार फोन किया और 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

अपहर्ताओं ने डभरा के जंगल में फिरौती की रकम लाने के लिए व्यापारी से कहा। पुलिस के मुताबिक, सर्विलांस के जरिए बदमाशों की लोकेशन शंकरगढ़ नर्सरी के पास मिली। पुलिस के वहां पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग झोंक दिया, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक सिपाही भी गोली से जख्मी हो गया।

पुलिस के मुताबिक, व्यापारी के ड्राइवर लोकनाथ के भतीजे गणेश को जब गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके चाचा सुखदेव ने अपने एक रिश्तेदार संजय वर्मा के साथ व्यापारी के बेटे शुभ केसरवानी को अगवा कर चित्रकूट के अलमारी जंगल में रखा है। पुलिस जब गणेश को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची तो खून से लथपथ शुभ का शव मिला। बदमाशों ने ईंट-पत्थर से कूंचकर उसकी हत्या कर दी थी।

Loading

About The Author


Spread the love