मामूली कहासुनी में दुकानदार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से झोंका हवाई फायर
शनिवार को गुस्साए स्थानीय लोगों और व्यापारियों का थाने में प्रदर्शन, दुकानें बंद
बेबाक दुनिया डेस्क
चमोली (देहरादून)। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार की रात मामूली विवाद में दुकान में कपड़ा लेने गए युवकों और दुकानदार के बीच बहस होने के बाद दुकानदार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवा में फायर झोंक दिया, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने पिस्टल को सीज कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात 11:00 बजे बदरीनाथ थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार विनीत को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया। वहीं, दुकान पर गए युवकों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले में दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धाम के स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने शनिवार को थाने में प्रदर्शन किया और अपनी-अपनी दुकानें भी बंद रखीं।

उधर, यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंची पुलिस अधीक्षक रेखा यादव से भी दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया और आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने बताया, धाम के जीएमवीएन रोड स्थित दुकानदार विनीत के पास कुछ स्थानीय लोग खरीदारी के लिए गए थे।

शाह के मुताबिक, युवकों की खरीदारी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद विनीत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवा में फायर कर दिया। बताया, दुकानदार के पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। उधर, आरोपी दुकानदार ने भी युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाते लगाते हुए आत्मरक्षा में हवाई करने की बात पुलिस से कही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश